" मेरा पूरा प्रयास एक नयी शुरुआत करने का है। इस से विश्व- भर में मेरी आलोचना निश्चित है. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता "

"ओशो ने अपने देश व पूरे विश्व को वह अंतर्दॄष्टि दी है जिस पर सबको गर्व होना चाहिए।"....... भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, श्री चंद्रशेखर

"ओशो जैसे जागृत पुरुष समय से पहले आ जाते हैं। यह शुभ है कि युवा वर्ग में उनका साहित्य अधिक लोकप्रिय हो रहा है।" ...... के.आर. नारायणन, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति,

"ओशो एक जागृत पुरुष हैं जो विकासशील चेतना के मुश्किल दौर में उबरने के लिये मानवता कि हर संभव सहायता कर रहे हैं।"...... दलाई लामा

"वे इस सदी के अत्यंत अनूठे और प्रबुद्ध आध्यात्मिकतावादी पुरुष हैं। उनकी व्याख्याएं बौद्ध-धर्म के सत्य का सार-सूत्र हैं।" ....... काज़ूयोशी कीनो, जापान में बौद्ध धर्म के आचार्य

"आज से कुछ ही वर्षों के भीतर ओशो का संदेश विश्वभर में सुनाई देगा। वे भारत में जन्में सर्वाधिक मौलिक विचारक हैं" ..... खुशवंत सिंह, लेखक और इतिहासकार


सब तीर्थ बहुत ख्‍याल से बनाये गए है। अब जैसे कि मिश्र में पिरामिड है। वे मिश्र में पुरानी खो गई सभ्‍यता के तीर्थ है। और एक बड़ी मजे की बात है कि इन पिरामिड के अंदर....। क्‍योंकि पिरामिड जब बने तब, वैज्ञानिको का खयाल है, उस काल में इलैक्ट्रिसिटी हो नहीं सकती।
आदमी के पास बिजली नहीं हो सकती। बिजली का आविष्‍कार उस वक्‍त कहां, कोई दस हजार वर्ष पुराना पिरामिड है, कई बीस हजार वर्ष पुराना पिरामिड है। तब बिजली का तो कोई उपाय नहीं था। और इनके अंदर इतना अँधेरा कि उस अंधेरे में जाने का कोई उपाय नहीं है। अनुमान यह लगाया जा सकता है कि लोग मशाल ले जाते हों, या दीये ले जाते हो। लेकिन धुएँ का एक भी निशान नहीं है इतने पिरामिड में कहीं । इसलिए बड़ी मुश्‍किल है। एक छोटा सा दीया घर में जलाएगें तो पता चल जाता है। अगर लोग मशालें भीतर ले गए हों तो इन पत्‍थरों पर कहीं न कहीं न कहीं धुएँ के निशान तो होने चाहिए। रास्‍ते इतने लंबे, इतने मोड़ वाले है, और गहन अंधकार है। तो दो ही उपाय हैं, या तो हम मानें कि बिजली रही होगी लेकिन बिजली की किसी तरह की फ़िटिंग का कहीं कोई निशान नहीं है। बिजली पहुंचाने का कुछ तो इंतजाम होना चाहिए। दूसरा आदमी सोच सकता है—तेल, धी के दीयों या मशालों का। पर उन सबसे किसी न किसी तरह के निशान पड़ते है, जो कहीं भी नहीं है। फिर उनके भीतर आदमी कैसे जाता रहा है, कोई कहेगा— नहीं जाता होगा, तो इतने रास्‍ते बनाने की कोई जरूरत नहीं है। पर सीढ़ियाँ है, रास्‍ते है, द्वार है, दरवाजे है, अंदर चलने फिरने का बड़ा इंतजाम हे। एक-एक पिरामिड में बहुत से लोग प्रवेश कर सकते है, बैठने के स्‍थान है अंदर। वह सब किस लिए होंगे। यह पहेली बनी रह गई हे। और साफ नहीं हो पाएगी कभी भी। क्‍योंकि पिरामिड की समझ नहीं है साफ, कि ये किस लिए बनाए गए है? लोग समझते है, किसी सम्राट का फितूर होगा, कुछ और होगा।
लेकिन ये तीर्थ है। और इन पिरामिड में प्रवेश का सूत्र ही यही है, कि जब कोई अंतर अग्‍नि पर ठीक से प्रयोग करता है तो उसका शरीर आभा फेंकने लगता है। और तब वह अंधेरे में प्रवेश कर सकता है। तो न तो यहां बिजली उपयोग की गई है, न यहां कभी दीया उपयोग किया गया है। न मशाल का उपयोग किया गया है। सिर्फ शरीर की दीप्‍ति उपयोग कि गई थी। लेकिन वह शरीर की दीप्ति अग्‍नि के विशेष प्रयोग से ही होती है। इनमें प्रवेश ही वही करेगा। जो इस अंधकार में मजे से चल सके। वह उसकी कसौटी भी है। परीक्षा भी है, और उसको प्रवेश का हक भी है। वह हकदार भी है।
जब पहली बार 1905 या 10 में एक-एक पिरामिड खोजा जो रहा था तो जो वैज्ञानिक उस पर काम कर रहा था उसका सहयोगी अचानक खो गया। बहुत तलाश की गई कुछ पता न चला। यहीं डर हुआ कि वह किसी गलियारे में अंदर है। बहुत प्रकाश और सर्च लाईट ले जाकर खोजा, वह कोई चौबीस घंटे खोया रहा। चौबीस घंटे बाद, कोई रात दो बजे वह भागा हुआ आया, करीब पागल हालत में। उसने कहा, में टटोल कर अंदर जा रहा था। की कहीं मुझे दरवाजा मालूम पड़ा, मैं अंदर गया और फिर ऐसा लगा कि पीछे कोई चीज बंद हो गई। मैंने लौटकर देखा तो दरवाजा तो बंद हो चुका था। जब मैं आया तब खुला था। पर दरवाजा भी नहीं था कोई, सिर्फ खुला था। फिर इसके सिवाय कोई उपाय नहीं था कि में आगे चला जाऊँ, और मैं ऐसी अद्भुत चीजें देखकर लोटा हूं जिसका कोई हिसाब लगाना मुश्‍किल है।
वह इतनी देर गुम रहा, वह पक्‍का है, वह इतना परेशान लोटा है, पक्‍का है, लेकिन जो बातें वह कह रहा है वह भरोसे की नहीं है। कि ऐसी चीजें होंगी। बहुत खोजबीन की गई उस दरवाजे की, लेकिन दरवाजा दुबारा नहीं मिल सका। न तो वह यह बता पाया कि कहां से प्रवेश किया, न यह बता पाया कि वह कहां से निकला। तो समझा गया कि यहाँ तो वह बेहोश हो गया, या उसने कहीं सपना देखा। यहाँ वह कहीं सो गया। और कुछ समझने का चारा नहीं था।
लेकिन जो चीजें उसने कहीं थी वह सब नोट कर ली गयीं। उस साइकिक अवस्‍था में, स्वप्नवत् अवस्‍था में जो-जो उसने वहां देखीं। फिर खुदाई में कुछ पुस्‍तकें मिलीं जिनमें उन चीजों का वर्णन भी मिला, तब बहुत मुसीबत हो गई। उस वर्णन से लगा कि वह चीजें किसी कमरे में वहां बंद है, लेकिन उस कमरे का द्वार किसी विशेष मनोदशा में खुलता है। अब इस बात की संभावना है कि वह ऐ सांयोगिक घटना थी कि इसकी मनोदशा वैसी रही हो। क्‍योंकि इसे तो कुछ पता नहीं था। लेकिन द्वार खुला अवश्‍य। तो जिन गुप्‍त तीर्थों की मैं बात कर रहा हूं उनके द्वार है, उन तक पहुंचने की व्‍यवस्‍थाएं है। लेकिन उस सबके आंतरिक सूत्र है। इन तीर्थों में ऐसा सारा इंतजाम है कि जिनका उपयोग करके चेतना गतिमान हो सके। जैसे कि पिरामिड के सारे कमरे, उनका आयतन एक हिसाब में हे। कभी आपने ख्‍याल किया, कहीं छप्‍पर बहुत नीचा हो, लेकिन आपके सिर को नहीं छू रहा हो, और यही छप्‍पर थोड़ा सरक कर नीचे आने लगे। हमको दबाएगा नहीं हम से अभी दो फिट ऊँचा है, लेकिन हमें आभास होगा कि हमारे भीतर कोई चीज दबने लगी।
जब नीचे छप्‍पर में आप प्रवेश करते है, तो आपके भीतर कोई चीज सिकुड़ती है। और आप जब बड़े छप्‍पर के नीचे प्रवेश करते है तो आपके भीतर कोई चीज फैलती हे। कमरे का आयतन इस ढंग से निर्मित किया जा सकता है , ठीक उतना किया जा सकता है जितने में आपको ध्यान आसान हो जाए। सरलतम हो जाए ध्‍यान आपको, उतना आयतन निर्मित किया जा सकता है। उतना आयतन खोज लिया गया था। उस आयतन का उपयोग किया जा सकता है। आपके भी सिकुडने ओर फैलने के लिए। उस कमरे के भीतर रंग, उस कमरे के भीतर गंध, उस कमरे के भीतर ध्‍वनि— इस सबका इंतजाम किया जा सकता है। जो आपके ध्‍यान के लिए सहयोगी हो जाए।
सब तीर्थों का अपना संगीत था। सच तो यह है कि सब संगीत, तीर्थों में पैदा हुए। और सब संगीत साधकों ने पैदा किए। सब संगीत किसी दिन मंदिर में पैदा हुए, सब नृत्‍य किसी दिन मंदिर में पैदा हुए। सब सुगंध पहली दफा मंदिर में उपयोग की गई। एक दफा जब यह बात पता चल गई कि संगीत के माध्‍यम से कोई व्‍यक्‍ति परमात्‍मा की तरफ जा सकता है। तो संगीत के माघ्‍यम से परमात्‍मा के विपरीत भी जा सकता है, यह भी ख्‍याल में आ गया। और तब बाद में दूसरे संगीत खोजें गए। किसी गंध से जब कि परमात्‍मा की तरफ जाया जा सकता है। तो विपरीत किसी गंध से कामुकता की तरफ जाया जा सकता है। गंधें भी खोज ली गई। किसी विशेष आयतन में ध्‍यानस्‍थ हो सकता है तो किसी विशेष आयतन में ध्‍यान से रोका जा सकता है। वह भी खोज लिया गया।
जैसे अभी चीन में ब्रेन वाश के लिए जहां कैदियों को खड़ा करते है, उस कोठरी का एक विशेष आयतन है। उस विशेष आयतन में ही खड़ा करते है। और उन्‍होंने अनुभव किया कि उस आयतन में कभी- बेशी करने से ब्रेन वाश करने में मुसीबत पड़ती है। एक निश्चित आयतन , हजारों प्रयोग करके तय हो गया कि इतनी ऊंची, इतनी चौड़ी इतनी आयतन की कोठरी में कैदियों को खड़ा कर दो तो कितनी देर में डिटीरीओरेशन हो जाएगा। कितनी देर में खो देगा वह अपने दिमाग को। फिर उसमें एक विशेष ध्‍वनि भी पैदा करो तो और जल्‍दी खो देगा। खास जगह उसके मस्‍तिष्‍क पर हेमरिंग करो तो और जल्दी खो देगा।
वे कुछ नहीं करते, एक मटका ऊपर रख देते है और एक-एक बूंद पानी उसकी खोपड़ी पर टपकता रहता है। उसकी अपनी लय है रिदिम है.....बस, टप-टप वह पानी सर पर टपकता रहता है। चौबीस घंटे वह आदमी खड़ा है, बैठ भी नहीं सकता, हिल भी आयतन इतना है कोठरी का लेट भी नहीं सकता। वह खड़ा है। मस्‍तिष्‍क में पानी टप-टप गिरता जा रहा है। आधा घंटा पूरे होते-होते तीस मिनट पूरे होते-होते सिवाय टिप-टिप की आवाज के कुछ नहीं बचता। आवाज इतनी जोर से मालूम होने लगेगी जैसे पहाड़ गिर रहा है। अकेली आवाज रह जाएगी उस आयतन में और चौबीस घंटे में वह आपके दिमाग को अस्‍त–व्‍यस्‍त कर देगी। चौबीस घंटे के बाद जब आपको बाहर निकालेंगे तो आप वहीं आदमी नहीं होगें। उन्‍होंने आपको सब तरह से तोड़ दिया है।
ये सारे के सारे प्रयोग पहली दफा तीर्थों में खोजें गए, मंदिरों में खोजें गए। जहां से आदमी को सहायता पहुँचाई जा सके। मंदिर के घंटे है, मंदिर की ध्वनियों है, धूप है, गंध है, फूल है, सब नियोजित था। और एक सातत्य रखने की कोशिश की गई। उसकी कंटीन्युटी न टूटे, बीच में कहीं कोई व्‍यवधान न पड़े अहर्निश धारा उसकी जारी रखी जाती रही। जैसे सुबह इतने वक्‍त आरती होगी, इतनी देर चलेगी। इस मंत्र के साथ होगी। दोपहर आरती होगी। इतनी देर चलेगी। इस मंत्र के साथ होगी। सांझ आरती होगी, इतनी देर चलेगी, यह क्रम ध्‍वनियों का उस कोठरी में गूंजता रहेगा। पहला क्रम टूटे उसके पहले दूसरा रीप्लेस हो जाए। यह हजारों साल तक चलेगा।
जैसा मैंने कहा— पानी को अगर लाख दफा पानी बनाया जाए भाप बनाकर, तो जैसे उसकी क्‍वालिटी बदलती है अल्‍केमी के हिसाब से उसी प्रकार एक ध्‍वनि को लाखों दफा पैदा किया जाए एक कमरे में तो उस कमरे की पूरी तरंग, पूरी गुणवत्‍ता बदल जाती है। उसकी पूरी क्वालिटी बदल जाती है। उस के बीच व्‍यक्‍ति को खड़ा कर देना उसके पास खड़ा कर देना, उसके रूपांतरित होने के लिए आसानी जुटा देगा। और चूंकि हमारा सारा का सारा व्‍यक्‍तित्व को बदलने लगता है। और आदमी इतना बाहर है कि पहले बाहर से ही फर्क उसको आसान पड़ते है, भीतर के फर्क तो पहले बहुत कठिन पड़ते है। दूसरा उपाय था पदार्थ के द्वारा सारी ऐसी व्‍यवस्‍था दे देना कि आपके शरीर को जो-जो सहयोगी हो, वह हो जाए।

और आगे पढ़े ...

जितने दूर का नाता होगा, उतना ही बच्‍चा सुंदर होगा। स्‍वस्‍थ होगा, बलशाली होगा। मेधावी होगा। इसलिए फिक्र की जाती रही कि भाई बहन का विवाह न हो। दूर संबंध खोजें जाते है। जिलों गोत्र का भी नाता न हो, तीन-चार पाँच पीढ़ियों का भी नाता न हो। क्‍योंकि जितने दूर का नाता हो, उतना ही बच्‍चे के भीतर मां और पिता के जो वीर्याणु और अंडे का मिलन होगा, उसमें दूरी होगी तो उस दूरी के कारण ही व्‍यक्‍तित्‍व में गरिमा होती है।

इसलिए मैं इस पक्ष में हूं कि भारतीय को भारतीय से विवाह नहीं करना चाहिए; जापनी से करे, चीनी से करे, तिब्‍बती से करे, इरानी से करे, जर्मन से करे, भारतीय से न करे। क्‍योंकि जब दूर ही करनी है जितनी दूर हो उतना अच्‍छा।

और अब तो वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है बात। पशु-पक्षियों के लिए हम प्रयोग भी कर रहे है। लेकिन आदमी हमेशा पिछड़ा हुआ होता है। क्‍योंकि उसकी जकड़ रूढ़ि गत होती है। अगर हमको अच्‍छी गाय की नस्‍ल पैदा करनी है तो हम बाहर से वीर्य-अणु बुलाते है। अंग्रेज सांड का वीर्य अणु बुलाते है। भारतीय गाय के लिए। और कभी नहीं सोचते कि गऊ माता के साथ क्‍या कर रहे हो तुम यह। गऊ माता और अंग्रेज पिता, शर्म नहीं आती। लाज-संकोच नहीं। मगर उतने ही स्‍वस्‍थ बच्‍चे पैदा होंगे। उतनी ही अच्‍छी नस्‍ल होगी।

इसलिए पशुओं की नसलें सुधरती जा रही है, खासकर पश्‍चिम में तो पशुओं की नसलें बहुत सधुर गई है। कल्‍पनातीत,साठ-साठ लीटर दूध देने वाली गायें कभी दूनिया में नहीं थी। और उसका कुल कारण यह है कि दूर-दूर के वीर्याणु को मिलाते जाते है। हर बार। आने वाले बच्‍चे और ज्‍यादा स्‍वास्‍थ और भी स्वारथ होते जाते है। कृतों की नसलों में इतनी क्रांति हो गई है कि जैसे कुत्ते कभी नहीं थे दुनियां में। रूस में फलों में क्रांति हो गई हे। कयोंकि फलों के साथ भी यही प्रयोग कर रहे है। आज रूस के पास जैसे फल है, दुनिया में किसी के पास नहीं है। उनके फल बड़े है, ज्‍यादा रस भरे है, ज्‍यादा पौष्‍टिक हे। और सारी तरकीब एक है: जितनी ज्‍यादा दूरी हो।
भारत की दीन हीनता में यह भी एक कारण है। भारत के लोच-पोच आदमियों में यह भी एक कारण है। क्‍योंकि जैन सिर्फ जैनों के साथ ही विवाह करेंगे। अब जैनों की कुल संख्‍या तीस लाख है। महावीर को मरे पच्‍चीस सौ साल हो गए। अगर महावीर ने तीस जोड़ों को संन्‍यास दिया होता तो तीस लाख की संख्‍या हो जाती। तीस जोड़े काफ़ी थे। तो अब जैनों का सारा संबंध जैनों से ही होगा। और जैनों में भी, श्‍वेतांबर का श्‍वेतांबर से और दिगंबर का दिगंबर से। और सब श्‍वेतांबर से नहीं तेरा पंथी का तेरा पंथी से और स्‍थानक वासी का स्‍थानक वासी से। और छोटे-छोटे टुकड़े है। संख्‍या हजारों में रह जाती है। और उन्हीं के भीतर गोल-गोल घूमते रहते है लोग। छोटे-छोटे तालाब है और उन्‍हीं के भीतर लोग बच्‍चे पैदा करते रहते है। इससे कचरा पैदा होता है। सारी दुनिया में सबसे ज्‍यादा कचरा इस भारत में है। फिर तुम रोते हो कि यह अब कचरे का क्‍यों पैदा हो रहा है। तुम खुद इस के जिम्‍मेदार हो।

ब्राह्मण सिर्फ ब्राह्मणों से शादी करेंगे। और वह भी सभी ब्राह्मणों से नहीं; कान्‍यकुब्‍ज ब्राह्मण कान्‍यकुब्‍ज से करेंगे। और देशस्‍थ -देशस्‍थ से, और कोंकणस्‍थ -कोंकणस्‍थ से। और स्‍वास्‍थ ब्राह्मण तो मिलते ही कहां हे। मुझे तो अभी तक नहीं मिला। कोई भी। और असल में, स्‍वस्‍थ हो उसी को ब्राह्मण कहना चाहिए। स्‍वयं में स्‍थित हो, वही ब्राह्मण है।

और यह जो भारत की दुर्गति है, उसमें एक बुनियादी कारण यह भी है कि यहां सब जातियां अपने-अपने धेरे में जी रही हे। यहीं बच्‍चे पैदा करना, कचड़ -बचड़ वही होती रहेगी। थोड़ा-बहुत बचाव करेंगे। मगर कितना बचाव करोगे। जिससे भी शादी करोगे। दो चार पाँच पीढ़ी पहले उससे तुम्‍हारे भाई-बहन का संबंध रहा होगा। दो चार पाँच पीढ़ी ज्‍यादा से ज्‍यादा कर सकते हो। इससे ज्‍यादा नहीं बचा सकते। जितना छोटा समाज होगा उतना बचाव करना कठिन हो जायेगा। जितना छोटा समाज होगा, उतनी संतति में पतन होगा। थोड़ा मुक्‍त होओ। ब्राह्मण को विवाह करने दो जैन से जैन को विवाह करने दो हरिजन से हरिजन को विवाह करेने दो मुसलमान से, मुसलमान को विवाह करने दो ईसाई से। तोड़ो ये सारी सीमाएं।
निकालों एक बार इस कुप से।
देखो फिर उँची संतति को।

और आगे पढ़े ...

गंगा के प्रतीक को भी समझने जैसा है। गंगा के साथ हिंदू मन बड़े गहरे में जुड़ा है। गंगा को हम भारत से हटा लें, तो भारत को भारत कहना मुशिकल हो जाए । सब बचा रहे, गंगा हट जाए, भारत को भारत कहना मुशिकल हो जाए। गंगा को हटा ले तो भारत का साहित्य अधूरा पड़ जाए। गंगा को हम हटा ले तो हमारे तीर्थ ही खो जाए, हमारे सारे तीर्थ की भावना खो जाए।
गंगा के साथ भारत के प्राण बड़े पुराने दिनों से कमिटेड़ है। बड़े गहरे से जुडे है। गंगा जैसे हमारी आत्मा का प्रतीक हो गई है। मुल्क की भी अगर कोई आत्मा होती हो और उसके प्रतीक होते हो तो, गंगा ही हमारा प्रतीक है। पर क्या कारण होगा गंगा के इस गहरे प्रतीक बन जाने का कि हजारों-हजारों वर्ष पहले कृष्ण भी कहते है। नदियों में मैं गंगा हूं।
गंगा कोई नदियों में विशेष विशाल उस अर्थ में नहीं है। गंगा से बड़ी नदिया है। गंगा से लंबी नदिया है। गंगा से विशाल नदिया पृथ्वी पर है। गंगा कोई लंबाई में, विशालता में, चौड़ाई में किसी दृष्टि् से बहुत बड़ी गंगा नहीं है। कोई बहुत बड़ी नदी नहीं है। ब्रह्मपुत्र है, और अमेजान है, और ह्व्गांहो है। और सैकड़ों नदिया है। जिसके सामने गंगा फीकी पड़ जाए।
पर गंगा के पास कुछ और है, जो पृथ्वी पर किसी भी नदी के पास नहीं है। और उस कुछ के कारण भारतीय मन ने गंगा के साथ ताल-मेल बना लिया है। एक तो बहुत मजे की बात है। कि पूरी पृथ्वीं पर गंगा सबसे ज्यादा जीवंत नदी है, अलाइव। सारी नदियों का पानी आप बोतल में भर कर रख दें, सभी नदियों का पानी सड़ जाएगा। गंगा का नहीं सड़ेगा। केमिकली गंगा बहुत विशिष्ट है। उसका पानी डिटरिओरेट नहीं होता, सड़ता नहीं, वर्षों रखा रहे। बंद बोतल में भी वह अपनी पवित्रता, अपनी स्वच्छाता कायम रखता है।
ऐसा किसी नदी का पानी पूरी पृथ्वी पर नहीं है। सभी नदियों के पानी इस अर्थों में कमजोर है। गंगा का पानी इस अर्थ में विशेष मालूम पड़ता है। उसका विशेष केमिकल गुण मालूम पड़ता है।
गंगा में इतनी लाशें हम फेंकते है। गंगा में हमने हजारों-हजारों वर्षों से लाशें बहाई है। अकेले गंगा के पानी में, सब कुछ लीन हो जाता है, हड्डी भी। दुनिया की किसी नदी में वैसी क्षमता नहीं है। हड्डी भी पिघलकर लीन हो जाती है। और बह जाती है और गंगा को अपवित्र नहीं कर पाती। गंगा सभी को आत्मसात कर लेती है। हड्डी को भी। कोई भी दूसरे पानी में लाश को हम डालेंगे, पानी सड़ेगा। पानी कमजोर और लाश मजबूत पड़ती है। गंगा में लाश को हम डालते है, लाश ही बिखर जाती है। मिल जाती है अपने तत्वों में। गंगा अछूती बहती रहती है। उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
गंगा के पानी की बड़ी केमिकल परीक्षाएं हुई है । और अब तो यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो गया है कि उसका पानी असाधारण है।
यह क्यों है असाधारण, यह भी थोड़ी हैरानी की बात है, क्योंकि जहां से गंगा निकलती है वहां से बहुत नदियों निकलती है। गंगा जिन पहाड़ों से गुजरती है वहां से कई नदियों गुजरती है। तो गंगा में जो खनिज और जो तत्व मिलते है वे और नदियों में भी मिलते है। फिर गंगा में कोई गंगा का ही पानी तो नहीं होता, गंगोत्री से तो बहुत छोटी-सी धारा निकलती है। फिर और तो सब दूसरी नदियों का पानी ही गंगा में आता है। विराट धारा तो दूसरी नदियों के पानी की ही होती है।
लेकिन यह बड़े मजे की बात है कि जो नदी गंगा में नहीं मिली, उस वक्त उसके पानी का गुणधर्म और होता है। और गंगा में मिल जाने के बाद उसी पानी का गुण धर्म और हो जाता है। क्या होगा कारण? केमिकली तो कुछ पता नहीं चल पाता। वैज्ञानिक रूप से इतना तो पता चलाता है कि विशेषता है और उसके पानी में खनिज और कैमिकल्स का भेद है। विज्ञान इतना कहा सकता है। लेकिन एक और भेद है वह भेद विज्ञान के ख्याल में आज नहीं तो कल आना शुरू हो जाएगा। और वह भेद है, गंगा के पास लाखों-लाखों लोगों का जीवन की परम अवस्था को पाना।
यह मैं आपसे कहना चाहूंगा कि पानी जब भी कोई व्यक्ति, अपवित्र व्यक्ति पानी के पास बैठता है—अंदर जाने की तो बात अलग—पानी के पास भी बैठता है, तो पानी प्रभावित होता है। और पानी उस व्यक्ति की तरंगों से आच्छादित हो जाता है। और पानी उस व्यक्ति की तरंगों को अपने में ले लेता है।
इसलिए दुनिया के बहुत से धर्मों ने पानी का उपयोग किया है। ईसाइयत ने बप्तिसस्मा, बेप्टिाज्मग के लिए पानी का उपयोग किया है।
जीसस को जिस व्यक्ति ने बप्तिास्माय दिया, जान दि बैपटिस्ट ने, उस आदमी का नाम ही पड़ गया थ जान बप्तिस्मा वाला। वह जॉर्डन नदी में—और जॉर्डन यहूदियों के लिए वैसी ही नदी रही, जैसी हिंदुओं के लिए गंगा। वह जॉर्डन नदी में गले तक आदमी को डूबा देता, खुद भी पानी में डुबकर खड़ा हो जाता, फिर उसके सिर पर हाथ रखता और प्रभु से प्रार्थना करता उसके इनीशिएशन की, उसकी दीक्षा की।
पानी में क्यों खड़ा होता था जान? और पानी में दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके क्या कुछ एक व्यंक्तिो की तरंगें और एक व्यक्ति के प्रभाव , एक व्यक्ति की आंतरिक दशा का आंदोलन दूसरे तक पहुंचना आसान है।
पानी बहुत शीध्रता से चार्ड्र हो जाता है। पानी बहुत शीध्रता से व्यक्ति से अनुप्राणित हो जाता है। पानी पर छाप बन जाती है।
लाखों-लाखों वर्ष से भारत के मनीषी गंगा के किनारे बैठकर प्रभु को पाने की चेष्टा करते रहे है। और जब भी कोई एक व्यक्ति ने गंगा के किनारे प्रभु को पाया है, तो गंगा उस उपलब्धि से वंचित नहीं रही है। गंगा भी आच्छादित हो जाती है। गंगा का किनारा, गंगा की रेत के कण-कण, गंगा का पानी, सब, इन लाखों वर्षों से एक विशेष रूप से स्प्रिचुअली चार्ज्ड, आध्यात्मिक रूप से तरंगायित हो गया है।
इसलिए हमने गंगा के किनारे तीर्थ बनाए।
गंगा साधारण नदी नहीं है। एक अध्यात्मिक यात्रा है और एक अध्यात्मिक प्रयोग। लाखों वर्षों तक लाखों लोगों को उसके निकट मुक्ति को पाना,परमात्मा‍ के दर्शन को उपलब्ध होना, आत्म-साक्षात्कार को पाना, लाखों का उसके किनारे आकर अंतिम घटना को उपलब्ध होना,वे सारे लोग अपनी जीवन-ऊर्जा को गंगा के पानी पर उसके किनारों पर छोड़ गए है।

और आगे पढ़े ...




एक फकीर किसी बंजारे की सेवा से बहुत प्रसन्‍न हो गया। और उस बंजारे को उसने एक गधा भेंट किया। बंजारा बड़ा प्रसन्‍न था। गधे के साथ, अब उसे पेदल यात्रा न करनी पड़ती थी। सामान भी अपने कंधे पर न ढोना पड़ता था। और गधा बड़ा स्‍वामीभक्‍त था।

लेकिन एक यात्रा पर गधा अचानक बीमार पडा और मर गया। दुःख में उसने उसकी कब्र बनायी, और कब्र के पास बैठकर रो रहा था कि एक राहगीर गुजरा।

उस राहगीर ने सोचा कि जरूर किसी महान आत्‍मा की मृत्‍यु हो गयी है। तो वह भी झुका कब्र के पास। इसके पहले कि बंजारा कुछ कहे, उसने कुछ रूपये कब्र पर चढ़ाये। बंजारे को हंसी भी आई आयी। लेकिन तब तक भले आदमी की श्रद्धा को तोड़ना भी ठीक मालुमन पडा। और उसे यह भी समझ में आ गया कि यह बड़ा उपयोगी व्‍यवसाय है।

फिर उसी कब्र के पास बैठकर रोता, यही उसका धंधा हो गया। लोग आते, गांव-गांव खबर फैल गयी कि किसी महान आत्‍मा की मृत्‍यु हो गयी। और गधे की कब्र किसी पहूंचे हुए फकीर की समाधि बन गयी। ऐसे वर्ष बीते, वह बंजारा बहुत धनी हो गया।

फिर एक दिन जिस सूफी साधु ने उसे यह गधा भेंट किया था। वह भी यात्रा पर था और उस गांव के करीब से गुजरा। उसे भी लोगों ने कहा, ऐ महान आत्‍मा की कब्र है यहां, दर्शन किये बिना मत चले जाना। वह गया देखा उसने इस बंजारे को बैठा, तो उसने कहा, किसकी कब्र है यहा, और तू यहां बैठा क्‍यों रो रहा है। उस बंजारे ने कहां, अब आप से क्‍या छिपाना, जो गधा आप ने दिया था। उसी की कब्र है। जीते जी भी उसने बड़ा साथ दिया और मर कर और ज्‍यादा साथ दे रहा है। सुनते ही फकीर खिल खिलाकर हंसाने लगा। उस बंजारे ने पूछा आप हंसे क्‍यों? फकीर ने कहां तुम्‍हें पता है। जिस गांव में मैं रहता हूं वहां भीएक पहूंचे हएं महात्‍मा की कब्र है। उसी से तो मेरा काम चलता है। बंजारे ने पूछा वह किस महात्‍मा की कब्र है। तुम्‍हें मालूम है। उसने कहां मुझे कैसे नहीं, पर क्‍या आप को मालूम है। नहीं मालूम हो सकता वह इसी गधे की मां की कब्र है।

धर्म के नाम पर अंधविश्‍वासों का बड़ा विस्‍तार है। धर्म के नाम पर थोथे, व्‍यर्थ के क्रियाकांड़ो, यज्ञों, हवनों का बड़ा विस्‍तार है। फिर जो चल पड़ी बात, उसे हटाना मुश्‍किल हो जाता है। जो बात लोगों के मन में बैठ गयी। उसे मिटाना मुश्‍किल हो जाता है। और इसे बिना मिटाये वास्‍तविक धर्म का जन्‍म नहीं हो सकता। अंधविश्‍वास उसे जलने ही न देगा।

सभी बुद्धिमान व्‍यक्‍तियों के सामने यही सवाल थे। और दो ही विकल्‍प है। एक विकल्‍प है नास्‍तिकता का, जो अंधविश्‍वास को इन कार कर देता है। और अंधविश्‍वास के साथ-साथ धर्म को भी इंकार कर देता है। क्‍योंकि नास्‍तिकता देखती है इस धर्म के ही कारण तो अंधविश्‍वास खड़े होते है। तो वह कूड़े-कर्कट को तो फेंक ही देती है। साथ में उस सोने को भी फेंक देती है। क्‍योंकि इसी सोने की बजह से तो कूड़ा कर्कट इक्‍कठ होता हे। न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी

और आगे पढ़े ...


इस सूत्र को ठीक से कोई साधक समझ ले...और मैं तो आपको इसीलिए कह रहा कि आपको साधना की दृष्टि से खयाल में आ जाए। अगर साधना की दृष्टि से खयाल में आ जाए, तो आप सब करके भी अकर्ता रह जाते हैं। आपने जो भी किया, अगर परमात्मा इतना करके और पीछे अछूता रह जाता है, तो आप भी सब करके पीछे अछूते रह जाते हैं। लेकिन इस सत्य को जानने की बात है, इसको पहचानने की बात है।

अगर इतना बड़ा संसार बनाकर परमात्मा पीछे गृहस्थ नहीं बन जाता, तो एक छोटा सा घर बनाकर एक आदमी गृहस्थ बन जाए, पागलपन है! इतने विराट संसार के जाल को खड़ा करके अगर परमात्मा वैसे का वैसा रह जाता है जैसा था, तो आप एक दुकान छोटी सी चलाकर और नष्ट हो जाते हैं? कहीं कुछ भूल हो रही है। कहीं कुछ भूल हो रही है। कहीं अनजाने में आप अपने कर्मों के साथ अपने को एक आइडेंटिटी कर रहे हैं, एक मान रहे हैं, तादात्म्य कर रहे हैं। आप जो कर रहे हैं, समझ रहे हैं कि मैं कर रहा हूं, बस कठिनाई में पड़ रहे हैं। जिस दिन आप इतना जान लेंगे कि जो हो रहा है वह हो रहा है, मैं नहीं कर रहा हूं, उसी दिन आप संन्यासी हो जाते हैं।

गृहस्थ मैं उसे कहता हूं, जो सोचता है, मैं कर रहा हूं। संन्यासी मैं उसे कहता हूं, जो कहता है, हो रहा है। कहता ही नहीं, क्योंकि कहने से क्या होगा? जानता है। जानता ही नहीं, क्योंकि अकेले जानने से क्या होगा? जीता है।

इसे देखें। मेरे समझाने से शायद उतना आसानी से दिखाई न पड़े जितना प्रयोग करने से दिखाई पड़ जाए। कोई एक छोटा सा काम करके देखें और पूरे वक्त जानते रहें कि हो रहा है, मैं नहीं कर रहा हूं। कोई भी काम करके देखें। खाना खाकर देखें। रास्ते पर चलकर देखें। किसी पर क्रोध करके देखें। और जानें कि हो रहा है। और पीछे खड़े देखते रहें कि हो रहा है। और तब आपको इस सूत्र का राज मिल जाएगा। इसकी सीक्रेट-की, इसकी कुंजी आपके हाथ में आ जाएगी। तब आप पाएंगे कि बाहर कुछ हो रहा है और आप पीछे अछूते वही के वही हैं जो करने के पहले थे, और जो करने के बाद भी रह जाएंगे। तब बीच की घटना सपने की जैसी आएगी और खो जाएगी।

संसार परमात्मा के लिए एक स्वप्न से ज्यादा नहीं है। आपके लिए भी संसार एक स्वप्न हो जाए, तो आप भी परमात्मा से भिन्न नहीं रह जाते। फिर दोहराता हूं-संसार परमात्मा के लिए एक स्वप्न से ज्यादा नहीं है, और जब तक आपके लिए संसार एक स्वप्न से ज्यादा है, तब तक आप परमात्मा से कम होंगे। जिस दिन आपको भी संसार एक स्वप्न जैसा हो जाएगा, उस दिन आप परमात्मा हैं। उस दिन आप कह सकते हैं, अहं ब्रह्मास्मि! मैं ब्रह्म हूं

और आगे पढ़े ...
ओशो के वीडियो और औडियो प्रवचन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे